संविधान के महत्वपूर्ण One Liner प्रश्न एवं उत्तर भाग -1

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

---------------------------------------------

 संविधान के महत्वपूर्ण One Liner प्रश्न एवं उत्तर भाग -1 

---------------------------------------------



भारत में प्रथम विधि विश्वविधालय की स्थापना की गयी - बंगलुरु में 

देश की पहली लोक अदालत स्थापित की गयी - दिल्ली में 

विश्व में सर्वप्रथम महिलाओं को मताधिकार - न्यूजीलैंड ने दिया 

राइटर्स बिल्डिंग पश्चिम बंगाल का सचिवालय भवन है 

अनु० 137 - के अनुसार सुप्रीम कोर्ट अपने पूर्व निर्णय की समीक्षा करके उसे रद्द कर सकता है 

अनु० 50 - में न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक करने का निर्देश है 

सर्वप्रथम नगर निगम की स्थापना मद्रास में 1688 में की गई उसके बाद 1726 में इसी तरह नगर निगम मुंबई और कलकत्ता में स्थापित किये गए 

संसद में शून्य काल का समय सुबह 12 बजे से 1 बजे तक होता है 

प्रथम जनजातीय लोकसभा अध्यक्ष - पी. ए. संगमा थे 

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के कारण सबसे पहले वी.पी. सिंह ने त्यागपत्र दिया था 

अनु० 15 (3)- में महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। इसी आधार पर महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005 को संवैधानिक घोषित किया गया 

अनु० 37 - नीति निदेशक तत्व लागू न होने पर न्यायलय में अप्रवर्तनीय होंगे 

भारत में उच्च न्यायलय का गठन सर्वप्रथम 1862 में तब हुआ जब कलकत्ता ,बंबई और मद्रास उच्च न्यायालयों की स्थापना हुयी 1866 में चौथे उच्च न्यायलय की स्थापना इलाहाबाद में हुयी 

वर्तमान में 25 उच्च न्यायालय है इनमे तीन साझा उच्च न्यायालय है 

संसद निधि - इसका प्रारम्भ 1993 में नरसिम्हाराव प्रधानमंत्री के काल में स्थानीय एवं सामुदायिक के उद्देश्य से हुआ प्रारम्भ में 1 करोड़ रूपए वार्षिक थी लेकिन अब 5 करोड़ रूपए वार्षिक है 

शिक्षा जो प्रारम्भ में राज्य सूची का विषय था उसे समवर्ती सूची में 42 वे संविधान संशोधन के द्वारा शामिल किया गया 

चुनाव के समय किसी चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रचार मतदान समाप्त होने के 48 घण्टे पहले बंद करना होता है 



Post a Comment

0 Comments