Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
---------------------------------------------
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 में भारत का 94 वा स्थान
---------------------------------------------
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (GHI) रिपोर्ट -2020 हाल ही में जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार भारत की स्थिति बेहद दयनीय एवं चिंताजनक है। देश में भूख की हालत अपने से गरीब देशो से भी ख़राब है। जैसा कि टेबल में देखकर समझा जा सकता है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020
- भारत - 94 वा रैंक
- नेपाल - 73 वा रैंक
- पाकिस्तान - 88 वा रैंक
- बांग्लादेश - 75 वा रैंक
- इंडोनेशिया - 70 वा रैंक
उपयुक्त रिकॉर्ड बताते है कि भुखमरी को लेकर भारत में संकट बरकरार है। भारत में कुपोषण की स्थिति भयावह है
केंद्र एवं विभिन्न राज्यों की अनेक कल्याणकारी विकास योजनाओं के बाद भी भुखमरी की यह स्थिति देश के लिए गंभीर संकट को न्यू इंडिया के लक्षय के विपरीत दर्शाता है।
वैश्विक महाशक्ति बनने की राह पर आगे बढ़ रहे भारत के लिए हाल ही में आयी रिपोर्ट चिंताजनक तस्वीर पेश करती है इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में भूख अभी भी एक गंभीर समस्या है।
भारत वर्तमान ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार 107 देशो की इस लिस्ट में भारत 94 वे स्थान पर है इस लिस्ट में भारत कई सारे पड़ोसी देशो से भी पीछे चल रहा है।
भारत से नीचे मात्र 13 देश है ये देश है रवांडा,नाइजीरिया,अफगानिस्तान, लीबिया, मोजाम्बिक और चाड है
पिछली बार 2019 में 117 देशो में भारत की रैंकिंग 102 थी खास बात यह है कि भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है लेकिन कुल देशो की संख्या भी घटी है। 2020 में कुल देश 107 शामिल थे।
भारत पिछले वर्षो में ग्लोबल हंगर इंडेक्स में
ग्लोबल हंगर इंडेक्स में साल 2014 के बाद की रैंकिंग में लगातार गिराबट आयी है भारत साल 2014 में 55 वे स्थान पर था वही भारत 2015 में 80 वे स्थान पर साल 2016 में 97 वे स्थान पर साल 2017 में 100 वे स्थान पर और साल 2018 में 103 वे स्थान पर और 2019 में 102 वे स्थान पर
ग्लोबल हंगर इंडेक्स क्या है
- आयरलैण्ड स्थित एक कंसर्न वर्ल्ड वाइड एजेंसी और जर्मनी के एक संगठन वेल्ट हंगर हिल्फे द्वारा संयुक्त रूप से ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट को तैयार और प्रकाशित किया जाता है।
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स दुनिया के देशो में भूख व कुपोषण की गणना और इसके तुलनात्मक अध्ययन के लिए वहुआयमी साधन है।
ग्लोबल हंगर इंडेक्स को मापने के पैमाने
- अल्पपोषण
- चाइल्ड वेस्टिंग (लम्बाई के अनुपात में बच्चो का कम बजन)
- चाइल्ड स्टंटिंग (आयु के अनुपात में बच्चो की कम लम्बाई)
- बाल मृत्यु दर


0 Comments