मानव विकास सूचकांक 2020 में भारत का 129 वा स्थान

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

---------------------------------------------

मानव विकास सूचकांक 2020 में भारत का 129 वा स्थान 

--------------------------------------------



मानव विकास सूचकांक (HDI) जिसका उपयोग देशो को मानव विकास के आधार पर आँकने के लिए किया जाता है इस सूचकांक से इस बात का पता चलता है कि कौन सा देश विकसित, विकासशील है अथवा गरीब है। मानव विकास सूचकांक का विकास पाकिस्तानी अर्थशास्त्री महवूब उल हक ने किया मानव विकास सूचकांक UNO की संस्था UNDP (United Nation Development Programme) के द्वारा जारी किया जाता है। UNDP का Headquarter न्यूयार्क में है। इसकी स्थापना 1965 में हुयी 

मानव विकास सूचकांक स्वास्थ्य,शिक्षा व आय के स्तर के आधार पर तैयार किया जाने वाला संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) का सूचकांक है। HDI का अधिकतम मूल्य 1 तथा न्यूनतम मूल्य 0 होता है। 

मानव विकास सूचकांक की रचना तीन सूचकों के आधार पर होती है। 

  • जीवन प्रत्याशा सूचकांक 
  • शिक्षा सूचकांक 
  • जीवन निर्वाह का स्तर जिसमे क्रय शक्ति,समायोजित प्रति व्यक्ति आय (डॉलर में ) व्यक्त करते है। 

मानव विकास रिपोर्ट में 189 देश शामिल है जिसमे भारत का स्थान 129 वा है। तथा HDI वैल्यू 0.647 है। तथा भारत के पड़ोसी देशो की रैंकिंग 

श्रीलंका       - 71 

चीन           - 85 

भूटान        - 134 

बांग्लादेश   - 135 

पाकिस्तान  - 152 

मानव विकास सूचकांक में नार्वे शीर्ष पर तथा इसमें सर्वाधिक पिछड़े देश अफ्रीका के है 

Post a Comment

0 Comments