Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
Question Bank सभी परीक्षाओं हेतु उपयोगी
स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी - सरदार वल्लभ भाई पटेल (प्रसिद्ध भारत के विस्मार्क एवं आधुनिक भारत के चाणक्य ,लौह पुरुष) की स्मृति में बनी यह विश्व की सबसे ऊंची (182 मी. लगभग 3000 करोड़ व्यय) स्मारक इसके शिल्पकार रामसुतार है इसका अनावरण 31 ऑक्टूबर 2018 को किया गया।
सांसद निधि - इसका प्रारम्भ 1993 में नरसिम्हाराव के काल में स्थानीय एवं सामुदायिक विकास के उद्देश्य से हुआ प्रारम्भ में 1 करोड़ रु. वार्षिक थी जो बढ़कर दो करोड़ तथा अब 5 करोड़ वार्षिक है।
मूलाधिकार- मूलाधिकारों का सर्वप्रथम विकास ब्रिटेन में हुआ भारत में मौलिक अधिकारों की सर्वप्रथम मांग 1895 के स्वराज विधेयक में की गई थी। 1928 के नेहरू रिपोर्ट में मूल अधिकार देने की मांग की गई
पंचशील सिद्धांत - भारत के PM नेहरू एवं चीन के चाउ-इन-लाइ के मध्य हुए मैत्री समझौते 1954 को पंचशील सिद्धांत कहा जाता है।
गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM)- दूसरे विश्व युद्ध के बाद की दो महाशक्तियों (अमेरिका ,सोवियत संघ ) के बीच शीतयुद्ध के दिनों में प्रारम्भ (पहला सम्मेलन 1961 बेलग्रेड 25 देश शामिल ) ऐसा आंदोलन था जिसमे बिना गुट में शामिल हुए सभी से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाये रखना था।
भारत के PM नेहरू ,युगोस्लाविया के राष्ट्रपति जोसेफ टीटो और मिस्र के राष्ट्रपति नासिर के संयुक्त प्रयासों से गुट निरपेक्ष संगठन स्थापित हुआ। सर्वप्रथम 1953 में वी.के.कृष्ण मेनन ने गुटनिरपेक्ष शब्द का प्रयोग संयुक्त राष्ट्र में किया
विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ )- की अवधारणा पहले शुरू की गई थी चीन में भारत में इसका प्रारंभ गुजरात के काण्डला से हुआ
पदम श्री सम्मान प्राप्त करने वाली पहली अभिनेत्री नरगिस दत्त थी
प्रथम रमन मैग्सेसे पुरुस्कार प्राप्तकर्ता - आचार्य विनोबा भावे
ओलंपिक खेलो में पदक जीतने वाली प्रथम महिला - कर्णम मल्लेश्वरी जबकि एशियाई खेलो में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कमलजीत संधु
देश की पहली महिला कोर्ट प० बंगाल (मालदा) में प्रारम्भ किया गया
भारत की पहली कागज रहित विधानसभा आन्ध्रप्रदेश है।


0 Comments