नाबार्ड(NABARD) क्या है

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

---------------------------------------------

नाबार्ड(NABARD) क्या है 

--------------------------------------------



NABARD (National Bank for Agriculture and Rural Development )

  • नाबार्ड की स्थापना 1982 में शिवरामन समिति की सिफारिश पर की गई थी 
  • इसका मुख्यालय मुम्बई है 
  • नाबार्ड कृषि और ग्रामीण विकास के लिए ऋण देने वाली सर्वोच्य संस्था है 
  • नाबार्ड में केन्द्र सरकार और RBI की पूंजी लगी थी किन्तु वर्तमान में RBI की हिस्सेदारी 1 % बची है इसे भी जल्दी केन्द्र सरकार को सौपने का प्रस्ताव है। 
NPA (Non Performing Asset )

यह बैंक के द्वारा लोगों को दिया गया ऐसा धन होता है जिसके मूलधन की बसूली निर्धारित समय से 365 दिन तक तथा ब्याज भुगतान निर्धारित समय से 91 दिन तक न हो पाए तो ऐसे धन को NPA कहते है। 

PLR (Prime Leading Rate )

पहले बैंको द्वारा अपने कुछ विश्वसनीय  ग्राहकों को कम ब्याज पर लोन दिया जाता था इसी दर को PLR कहा जाता है था शेष ग्राहकों को अधिक ब्याज दर पर लोन दिया जाता था। 

Base Rate 

2010 से PLR की जगह बेस रेट सिस्टम को लागू किया गया इसके अनुसार अब कोई बैंक बेस रेट  नीचे कोई बैंक उधार नहीं दे सकता है। 

Post a Comment

0 Comments