कर(Tax) ;कर के प्रकार तथा कर लगाने के तरीके



 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

******************************

कर(Tax) ;कर के प्रकार तथा कर लगाने के तरीके 

******************************

कर - व्यक्तियों द्वारा सरकार को दिया जाने वाला ऐसा अंशदान है,जिसका प्रयोग सरकार जनकल्याण के प्रयोजन में करती है। 

कर दो प्रकार के होते है 

  • प्रत्यक्ष कर (Direct Tax)
  • अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax)

प्रत्यक्ष कर - प्रत्यक्ष कर ऐसे कर होते है जिनको जिस व्यक्ति पर लगाया जाता है उसी व्यक्ति के ऊपर उस कर का भार भी पड़ता है जैसे -आय कर ,निगम कर ,सम्पदा कर 


अप्रत्यक्ष कर - ऐसे कर जिनको लगाया तो किसी और व्यक्ति पर जाता है किन्तु इसका भार उस व्यक्ति पर नहीं पड़ता वह व्यक्ति इसके भार को किसी और व्यक्ति के ऊपर टालने पर सफल हो जाता है जैसे - सीमा शुल्क ,उत्पाद शुल्क ,मनोरंजन कर ,सेवा कर 


कर लगाने के तरीके 


(1) प्रगतिशील कर प्रणाली (Progressive Tax System)- यदि आय में वृद्धि के साथ -साथ कर की दर में भी वृद्धि होती रहे तो ऐसे कर प्रणाली को प्रगतिशील कर प्रणाली कहते है। 


(2) अनुगामी कर प्रणाली (Regressive Tax System)- यदि आय में वृद्धि के साथ कर की दर में कमी होने लगे तो ऐसी कर प्रणाली को अनुगामी कर प्रणाली कहते है। 


(3) अनुपातिक कर प्रणाली (Proportional Tax System)- इस प्रणाली में एक निश्चित अनुपात में एक निश्चित दर से कर लिया जाता है आय की वृद्धि से कर की दर में कोई परिवर्तन नहीं होता है। 


(4) अधोगामी कर प्रणाली - इसमें एक सीमा तक आय बढ़ने से कर में वृद्धि होती है किन्तु उसके बाद उससे ऊपर कितनी भी आय हो कर की दर समान होती है जैसे भारत में 

  • 2. 5 लाख से 5 लाख कमाई पर 5 % कर 
  • 5 लाख से 7. 5 लाख कमाई पर 10 % कर 
  • 7. 5 लाख से 10  लाख कमाई पर 15 % कर 
  • 10 लाख से 12. 5 लाख कमाई पर 20 % कर 
  • 15 लाख और अधिक से ऊपर की कमाई पर 30 % कर 
नोट - 2. 5 लाख तक की कमाई पर कोई कर नहीं 

Post a Comment

0 Comments