सेबी (SEBI) Securities Exchange Board Of India क्या है

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

******************************

सेबी (SEBI) Securities Exchange Board of India

******************************





सेबी की स्थापना 12 अप्रैल 1988 को नरसिम्हन समिति की सिफारिश पर की गई इसका मुख्यालय मुंबई मे

 तथा कोलकत्ता ;दिल्ली ;चेन्नई;अहमदाबाद  में क्षेत्रीय कार्यालय है। इसकी तीन प्रवर्तक कम्पनिया है। IDBI ;IRCI  और ICICI इसका मुख्य कार्य निवेशकों के हितो का संरक्षण करना तथा प्रतिभूति बाजार का नियंत्रण करना म्यूचुअल फंड का निगमन भी इसके द्वारा किया जाता है। 


म्यूचुअल फंड - ऐसी संस्थाए होती है। जो छोटे निवेशकों का पेशा एकत्रित करके इस पैसे को कही दूसरे जगह निवेश करती है। और मिलने वाले लाभ को उन निवेशकों में बाटती है। भारत में 1964 में UTI (Unit Trust Of India ) नामक एक सरकारी म्यूचुअल फंड कंपनी की स्थापना की गयी थी। इस कंपनी में बड़ा नुकसान हो जाने के कारण बाद में इसे बंद कर दिया गया और इस कंपनी को दो भागो में बाँट दिया गया वर्तमान में निजी क्षेत्र में भी म्यूचुअल फंड कार्यरत है। 

GDR - Global Depository Receipt  जब कोई भारतीय कंपनी किसी दूसरे देश में शेयर जारी करके वहाँ के बाजार से पूँजी एकत्रित करने का प्रयास करती है। तो इस कार्य लिए जो सिक्योरटी पेपर जारी किया जाता है। उसे GDR कहा जाता है। 

ADR - American Depository Receipt  यदि इस प्रकार का कार्य अमेरिका में किया जाता है। वहाँ ADR के माध्यम से किया जाता है। 

IDR - Indian Depository Receipt  यदि कोई विदेशी कंपनी हमारे देश में इस प्रकार का कार्य करती है तो वह IDR के माध्यम से करती है। 

  • सेबी को 30 जनबरी 1992 को अध्यादेश के द्वारा कानूनी दर्जा प्रदान किया गया 
  • सेबी के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। 
  • वर्तमान में इसके अध्यक्ष अजय त्यागी है। 




 

Post a Comment

0 Comments