Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
******************************
MSP (Minimum Support Price) न्यूनतम समर्थन मूल्य क्या है
******************************
यह सरकार के द्वारा किसानो के फसलों के संबंध में घोषित की गयी आरंभिक कीमत है। इसका उद्देश्य यह है कि किसानो को फसल उत्पादन के बाद बाजार में कीमतों के अधिक उतार -चढ़ाब के कारण नुकसान न हो MSP की सिफारिश कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के द्वारा की जाती है।
इस आयोग की स्थापना 1965 में हो गयी थी किन्तु उस समय इसका नाम कृषि मूल्य आयोग था 1985 में इसका नाम बदल कर कृषि लागत एवं मूल्य आयोग कर दिया गया।
वर्तमान में 24 फसलों के MSP घोषित किये जाते है। MSP निर्धारण के संबंध में अभिजीत सेन समिति की सिफारिश के आधार पर इसे C 2 लागत आधारित बनाया गया C 2 लागत में किसानो की नगद लागत के साथ किसान के परिवारिक श्रम का मूल्य जमीन का भाड़ा तथा उसकी पूँजीगत वस्तुओं का किराया भी जोड़ा जाता है
C 3 लागत में C 2 लागत के साथ C 2 के 10 % के बराबर राशि को किसानो के प्रबंधन लागत के रूप में जोड़ने की सिफारिश की गयी


0 Comments