Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
******************************
प्रवाल एवं प्रवाल भित्तियाँ (Coral & Coral Reefs )
*******************************
- प्रवाल पालिप एक समुद्री जीव है ,जो एक सुरक्षा कवच में बन्द होता है। इस कवच का निर्माण समुद्री पानी से प्राप्त केल्सियम कार्बोनेट से होता है।
- प्रवाल भित्तियों का निर्माण प्रावली जीवो (मूंगा ) के अस्थिपंजरो के समेकन एवं संयोजन द्वारा होता है।
- प्रावली जीवो के विकास के लिए निम्न आवश्यक दशाएं होना अनिवार्य है।
- प्रवाल मुख्य रूप से उष्ण कटिबंधीय सागरो (30'n -30's ) में पाये जाते है। क्यों कि इनके जीवित रहने के लिए 20'c -21'c तापमान उपयुक्त होता है।
- प्रवाल कम गहराई (65 -75 मी०) पर पाये जाते है क्यों कि अधिक गहराई में सूर्य का प्रकाश एवं ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है।
- प्रवालों के विकास के लिए जल अवसाद रहित होना चाहिए क्यों कि अवसादो के कारण प्रवालों के मुख बन्द हो जाते है।
- पूर्ण स्वच्छ ,जल प्रवालो के लिए हानिकारक है यही कारण है कि नदियों के मुहानो पर प्रवाल कम पाये जाते है।
- प्रवालो विकास के लिए सागरीय लवणता 27 -30 % होना चाहिए
- प्रवालो के विकास के लिए अन्त: सागरीय चबूतरों का होना आवश्यक है।


0 Comments