राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने के लिए आवश्यक शर्ते

Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

******************************

राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने के लिए आवश्यक शर्ते 

*******************************




किसी राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल के रूप में तब मान्यता दी जाएगी जब वह निम्नलिखित शर्तो में से किसी एक को पूरा करता हो 

  • लोकसभा या राज्य विधानसभा चुनावो में कम से कम 4 अलग -अलग राज्यों से कुल वैध मतों के 6 प्रतिशत मत प्राप्त करे तथा इसके अतिरिक्त 4 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे 
  • लोकसभा चुनावो में कुल लोकसभा सीटों की 2 प्रतिशत (11 सीट) सीटों पर जीत हासिल करता हो तथा ये सीटें कम से कम तीन अलग -अलग राज्यों से हो। 
  • यदि कोई दल चार या इससे अधिक राज्यों में राज्य स्तरीय दल के रूप में मान्यता प्राप्त करे। 

वर्तमान में 8 राष्ट्रीय दल है। 

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना 1885 संस्थापक ए ओ हूम ,दादा भाई नौरोजी ,दिनशा वाचा  
  2. बहुजन समाज पार्टी (BSP) स्थापना 1984 संस्थापक कांशीराम 
  3. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM ) 1964 संस्थापक ई.एम.एस.नम्बूदरीपाद ,ज्योति बसु,हरकिशन 
  4. भारतीय जनता पार्टी (BJP) स्थापना 1980 संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी ,लाल कृष्ण आडवाणी  
  5. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) स्थापना 1925 संस्थापक मानवेन्द्र नाथ राव 
  6. तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) स्थापना 1998 संस्थापक ममता बनर्जी 
  7. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) स्थापना 1998 संस्थापक शरद पवार ,पी ए संगमा ,तारिक अनवर 
  8. नेशनल पीपुल्स पार्टी स्थापना 2013 संस्थापक पी.ए.संगना 

Post a Comment

0 Comments