वित्तीय आपात क्या है तथा कब लगाया जाता है

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

*******************************

वित्तीय आपात क्या है तथा कब लगाया जाता है 

*******************************



 वित्तीय आपात (अनु० 360 )- किसी समय राष्ट्रपति को लगता है कि देश की वित्तीय स्थिति ख़राब हो गयी है तो देश में वित्तीय आपात की घोषणा राष्ट्रपति द्वारा की जा सकती है। वित्तीय आपात घोषित होने पर दो माह के अंदर ही इसका अनुमोदन संसद द्वारा अनिवार्य है इस स्थिति में संघ और राज्यों के सभी अधिकारियो के बेतन में कटौती की जा सकती है राष्ट्रपति आदेश दे सकते है कि राज्यपाल राज्य के सभी धन विधयक को राष्ट्रपति के लिए आरक्षित करे 

  • राष्ट्रपति केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर ही वित्तीय आपात की उद्घोषणा करता है किन्तु इसके लिए मंत्रिमंडल की लिखित सलाह आवश्यक नहीं 
  • वित्तीय आपातकाल के संचालन के दौरान केंद्र वित्तीय मामलो में राज्यों पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेता है जो कि वित्तीय संप्रभुता के लिए खतरे वाली स्थिति होती है। 
  • सुप्रीम कोर्ट इसकी न्यायिक समीक्षा कर सकता है 
  • इसके संचालन के लिए कोई अधिकतम अवधि निर्धारित नहीं है। 
  • वित्तीय आपातकाल की घोषणा को मंजूरी देने प्रस्ताव को संसद के किसी भी सदन द्वारा केवल एक साधारण बहुमत द्वारा पारित किया जा सकता है। 
  • इसकी निरंतरता के लिए बार -बार संसदीय अनुमोदन की आवश्यकता नहीं है। 
यह भी जाने -

Post a Comment

0 Comments