Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
******************************
अक्षांश -देशान्तर
******************************
अक्षांश रेखायें (Latitude)- पृथ्वी की ग्लोब में कुल 181 अक्षांश रेखायें होती है। ये कल्पित रेखायें है। अक्षांश रेखायें एक दूसरे के समान्तर होती है। दो अक्षांश रेखाओं की बीच की दूरी 111 km होती है। अक्षांश रेखाओं से किसी स्थान के तापमान एवं जलवायु का ज्ञान होता है।
भूमध्य रेखा - दक्षिण अमेरिका,अफ्रीका महादीप,एशिया महादीप (इंडोनेशिया) से गुजरती है।
कर्क रेखा - यह रेखा भूमध्य रेखा के उत्तर में 23. 5 ' उत्तरी अक्षांश रेखा है। यह रेखा उत्तरी अमेरिका ,अफ्रीका महादीप ,एशिया से गुजरती है। भारत में यह 8 राज्यों से गुजरती है।
मकर रेखा - यह रेखा भूमध्य रेखा के दक्षिण 23. 5 'दक्षिणी अक्षांश रेखा है। यह रेखा दक्षिण अमेरिका ,अफ्रीका महादीप ,आस्ट्रेलिया से होकर गुजरती है।
अफ्रीका महादीप से तीनो अक्षांश रेखायें (भूमध्य ,मकर,कर्क) गुजरती है।
देशान्तर - पृथ्वी के ग्लोब में 360 देशांतर रेखायें होती है ये भी कल्पित रेखायें होती है। दो देशान्तर रेखाओं के बीच की दूरी 111. 32 km विषुवत रेखा में होती है जबकि धुर्वो की और क्रमशः घटती जाती है। देशान्तर रेखाओं से किसी स्थान का समय ज्ञात किया जाता है। 0 देशान्तर (GMT) ग्रीन विच (लंदन) से गुजरती है।
- भारत का मानक देशांतर रेखा 82. 5 'पूर्वी देशांतर है।
- भारत के मानक देशांतर का समय ग्रीन विच देशांतर के समय से 5. 30 घंटे आगे है।
- यह देशांतर रेखा उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा ,आंध्रप्रदेश सहित 5 राज्यों से गुजरती है।


0 Comments