Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
----------------------------------------------
संज्ञा तथा संज्ञा के प्रकार (हिंदी व्याकरण)
------------------------------------------------
संज्ञा
जिससे किसी विशेष वस्तु ,भाव ,जीव ,तथा स्थान का बोध हो उसे संज्ञा कहते है।
संज्ञा के भेद
संज्ञा के पांच भेद होते है
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- समूह वाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
(1 ) व्यक्तिवाचक संज्ञा
जिस शब्द से किसी एक वस्तु या व्यक्ति का बोध होता है ,उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है। जैसे -राम ,गणेश ,हिमालय आदि
Note - व्यक्तिवाचक संज्ञा में व्यक्तियों ,दिशाओं ,देशो ,राष्ट्रीयता ,समुद्रो ,नदियों ,पर्वतो ,सड़को ,पुस्तकों ,समाचार पत्रों ,घटनाओं ,दिन महीनो ,त्यौहार आदि को स्थान दिया जाता है।
(2 ) जातिवाचक संज्ञा
जिस शब्द से एक प्रकार की वस्तुओं ,व्यक्तियों तथा प्रवृत्तियों का बोध हो तो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है।
संबंधियों ,व्यवसायों ,पदों तथा कार्यो ,पशु पक्षियों ,वस्तुओं तथा प्राकृतिक तत्वों के नाम जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है।
जैसे - भाई ,बहन ,प्रोफ़ेसर ,मनुष्य ,नदी ,घोडा ,गाय ,पुस्तक ,वर्षा ,ज्वालामुखी आदि
(3 ) भाववाचक संज्ञा
जिस शब्द से किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण या धर्म ,दशा तथा कार्य - व्यापार का बोध होता है उसे भाववाचक संज्ञा कहते है।
Note - लम्बाई ,नम्रता ,मिठास ,चाल ,समझ आदि भाववाचक संज्ञा के उदाहरण है।
(4 ) समूहवाचक संज्ञा
जिस शब्द से वस्तु अथवा व्यक्ति के समूह अथवा बहुलता का बोध हो उसे समूहवाचक संज्ञा कहते है।
जैसे - सभा ,दल ,संघ ,गुच्छा ,कुंज आदि शब्द समूह का बोध कराते है। इस कारण समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण है।
Note - मेला ,भीड़ ,बाजार ,प्रदर्शन ,रैली ,सेना ,झुण्ड ,गिरोह आदि समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण है।
(5 ) द्रव्यवाचक संज्ञा
जिस शब्द से किसी धातु ,द्रव तथा ऐसी वस्तुओं जिसे नापा - तौला जा सके का बोध हो द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाती है।
जैसे - दूध ,दही,सोना ,चांदी ,लोहा ,लकड़ी ,पानी ,तेल ,पीतल ,तेजाब आदि द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण है।


0 Comments