Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
----------------------------------------------
समास हिंदी व्याकरण ट्रिक के साथ
----------------------------------------------
समास
समास का अर्थ संक्षिप्त होता है। कम से कम शब्दों में अधिक से अधिक अर्थ प्रकट करना समास का उद्देश्य होता है। दो या अधिक शब्दों अथवा पदों के संयोग को समास कहा जाता है।
समास के भेद
समास के 6 भेद होते है।
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- द्विगु समास
- बहुब्रीहि समास
- द्वन्द्व समास
तत्पुरुष समास
जिस समास में दोनों पद के बीच कारक चिन्ह लुप्त रहता है उसे तत्पुरुष समास कहते है।
कारक चिन्ह -"का ,को ,से ,में ,के लिए "आदि
उदाहरण
पद विग्रह
यश प्राप्त -यश को प्राप्त
मनोहर -मन को हरने वाला
माखनचोर - माखन को चुराने वाला
गिरिधर -गिरि को धारण करने वाला
छात्रावास -छात्र का आवास
गंगाजल - गंगा का जल
कन्यादान -कन्या का दान
गोपाल - गौ का पालक
अकालपीडित -अकाल से पीड़ित
कर्मवीर - कर्म से वीर
गुणयुक्त -गुण से युक्त
रोगग्रस्त - रोग से ग्रस्त
नेत्रहीन -नेत्र से हीन
गृहप्रवेश -गृह में प्रवेश
क्षणभंगुर-क्षण में भंगुर
पुरुषोत्तम -पुरुषो में उत्तम
युधिष्ठर - युद्ध में स्थिर
देशभक्ति - देश के लिए भक्ति
देवालय -देव के लिए आलय
धर्मशाला - धर्म के लिए शाला
रसोईघर- रसोई के लिए घर
विधानसभा -विधान के लिए सभा
कर्मधारय समास
जिस समास में पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य हो।
उदाहरण -
पद विग्रह
नीलकमल - नीला कमल
महात्मा - महान आत्मा
महावीर - महान वीर
नरसिंह - नर में सिंह के समान
चरणकमल -चरण कमल के समान
महाकाव्य -महान काव्य
चन्द्रवदन - चन्द्र के समान वदन
द्विगु समास
जिस समास में पहला पद संख्या वाचक हो उसे द्विगु समास कहते है।
उदाहरण -
पद विग्रह
त्रिभुवन - तीन भुवनो का समाहार
नवग्रह - नौ ग्रहो का समाहार
चौराहा - चार राहो का समाहार
अष्टधातु - आठ धातुओं का समाहार
पंचमुख - पाँच मुखो का समाहार
बहुब्रीहि समास
जिस समास में दोनों पदों को छोड़ कर कोई अन्य पद प्रधान हो
उदाहरण -
पद विग्रह
चतुरानन-चार है आनन जिसके अर्थात ब्रह्मा
लम्बोदर- लम्बा है उदर जिसका अर्थात गणेश
वीणापाणि-वीणा है कर में जिसके अर्थात सरस्वती
नीलाम्बर- नीला है जिसका अम्बर अर्थात श्री कृष्ण
द्वन्द्व समास
जिस समास में दोनों पद प्रधान हो और विग्रह करने पर "और ,अथवा ,या ,एवं " लगता है वह द्वन्द्व समास कहलाता है।
Trick - दोनों पदों के बीच में सामान्तया योजक चिन्ह (-) का प्रयोग किया जाता है।
Note -द्वन्द्व का अर्थ होता है। दो विपरीत वस्तुओं या भावो का जोड़ा ,जैसे सुबह-शाम ,अमीर-गरीब
उदाहरण-
पद विग्रह
अन्न-जल - अन्न और जल
आग-पानी -आग और पानी
मार-पीट -मार या पीट
पाप-पुण्य -पाप या पुण्य


0 Comments