क्षेत्रीय ग्रामीण(Rural) बैंक 2020

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

*******************************

क्षेत्रीय ग्रामीण(Rural) बैंक 2020 

*******************************



इन बैंको की शुरुआत 1975 में की गयी जब एक साथ 5 बैंको गोरखपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक ,मुरादाबाद ग्रामीण बैंक ,जयपुर ग्रामीण बैंक ,भिवानी ग्रामीण बैंक और मालदा ग्रामीण बैंक की स्थापना की गयी इनकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि साख संबंधित अवश्यकतायो की पूर्ती करना इनकी पूंजी में केंद्र सरकार ,राज्य सरकार और कोई प्रायोजक बैंक तीनो भागीदार होते है। इन बैंको का कार्य एक विशेष क्षेत्र तक ही सीमित होता है वर्तमान में गोवा और सिक्किम को छोड़ कर सभी जगह ग्रामीण बैंक कार्यरत है। 

  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको की स्थापना नरसिंहम समिति की सिफारिश पर 1975 में केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश के तहत की गयी 
  • इन बैंको में पूंजी केंद्र सरकार 50 % राज्य सरकार 15 % तथा प्रायोजक बैंक 35 % लगी होती है 
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंको का विनियमन नाबार्ड के द्वारा किया जाता है। 
  • देश का पहला ग्रामीण बैंक प्रथमा बैंक था जिसका मुख्यालय मुरादाबाद में बनाया गया इस बैंक का प्रायोजक बैंक सिंडिकेट बैंक था। 
  • इन बैंको की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना 
  • वर्तमान में लगभग 43 ग्रामीण बैंक कार्यरत है। 
  • इन बैंको की शुरुआत इंदिरा गाँधी सरकार के कार्यकाल में नरसिंहम समिति की सिफारिश पर हुयी 
  • 1987 के बाद कोई नया ग्रामीण बैंक नहीं खोला गया 

Post a Comment

0 Comments