Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
---------------------------------------------
अर्थव्यवस्था के प्रकार एवं क्षेत्र
---------------------------------------------
अर्थव्यवस्था - शब्द का प्रयोग किसी देश की समस्त आर्थिक क्रियाओं के संबंध में करते है
अर्थव्यवस्था के प्रकार
- उदारवादी अर्थव्यवस्था
- समाजवादी अर्थव्यवस्था
- मिश्रित अर्थव्यवस्था
उदारवादी अर्थव्यवस्था - को पूंजीवादी प्रणाली भी कहते है इसमें निजी स्वामित्व की प्रधानता होती है। अमेरिका एवं यूरोप की अर्थव्यवस्था इसी मॉडल पर है।
समाजवादी अर्थव्यवस्था - इसमें अर्थव्यवस्था का संचालन राज्य द्वारा किया जाता है। यह कार्ल मार्क्स (साम्यवाद) के सिद्धांतो पर आधारित है। जैसे रूस ,उत्तर कोरिया ,चीन किन्तु इन देशो की अर्थव्यवस्था में भी अब निजीकरण का दौर जारी है।
मिश्रित अर्थव्यवस्था - इस अर्थव्यवस्था में पूंजीवादी एवं समाजवादी दोनों अर्थव्यवस्था का मिश्रण होता है। भारत की अर्थव्यवस्था मिश्रित अर्थव्यवस्था है इस अर्थव्यवस्था में सार्वजानिक (Public Sector) एवं निजी क्षेत्र (Private) दोनों का सहअस्तित्व (Co- Existence) होता है।
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र
- प्राथमिक क्षेत्र
- द्धितीयक क्षेत्र
- तृतीयक क्षेत्र
प्राथमिक क्षेत्र - इसके अंतगर्त निम्न को शामिल किया जाता है।
- कृषि
- वानिकी
- मत्स्यन
- खनन
द्धितीयक क्षेत्र - इसके अंतगर्त शामिल किया जाता है।
- औधोगिक क्षेत्र
- निर्माण
- विधुत ,गैस
- विनिर्माण
तृतीयक क्षेत्र - इसके अंतगर्त शामिल किया जाता है
- सेवा क्षेत्र
- परिवहन
- संचार
- बैंकिंग
- बीमा


0 Comments