राजीव कुमार बने भारत के नए चुनाव आयुक्त

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

*******************************

राजीव कुमार बने भारत के नए चुनाव आयुक्त 

********************************






पूर्व वित्त सचिव और रिटायर्ड आईएस अधिकारी राजीव कुमार ने नए चुनाव आयुक्त का पदभार ग्रहण किया वे लवासा की जगह चुनाव आयुक्त बने। लवासा एशियन डवलपमेंट बैंक में उपाध्यक्ष बन रहे है। राजीव कुमार का कार्यकाल 5 साल का होगा 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

भाग - 15 निर्वाचन आयोग 

भारत का एक निर्वाचन आयोग होगा जिसमे एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो अन्य निर्वाचन आयुक्त होंगे इन आयुक्तों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी मुख्य निर्वाचन आयोग को उसके पद से सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह ही हटाया जा सकता है। अन्य निर्वाचन आयुक्त को राष्ट्रपति मुख्य निर्वाचक आयुक्त की सलाह पर हटा सकते है। इनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष तक होता है। 

  • वर्तमान में सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त है तथा सुशील चंद्रा और राजीव कुमार चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत है। 
  • अनु० 324 के तहत निर्वाचन आयोग के बारे में प्रावधान किया गया है। भारत का निर्वाचन आयोग एक स्थायी संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गई थी 

कार्य 

  • निर्वाचकों की नामावली तैयार करना 
  • राष्ट्रपति ,उपराष्ट्रपति ,लोकसभा ,राज्यसभा ,राज्य बिधान सभा और विधान परिषद के लिए चुनाव कराना 
  • राजनैतिक दलों को मान्यता देना तथा दलों को चुनाव चिन्ह प्रदान करना 
  • चुनाव के संबंध में आने वाली शिकायतों की जाँच करना 
  • चुनाव खर्चा की जाँच करना 
  • किसी संसद या बिधायक की अयोग्यता से संबंधित मामलो में राष्ट्रपति या राज्यपाल को सलाह देना 





Post a Comment

0 Comments