Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
*******************************
GDP;GNP;NNP;NATIONAL INCOME
*******************************
GDP (Gross Domestic Product) सकल घरेलू उत्पाद -किसी देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत एक वर्ष में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं के अंतिम मूल्य को उस देश की GDP कहा जाता है
GNP ( Gross National product) सकल राष्ट्रीय उत्पाद - यदि किसी देश की GDP में से दूसरे देश के नागरिको द्वारा उस देश में किये गये उत्पादन को घटा दिया जाये तथा उस देश के नागरिको द्वारा दूसरे में किये गए उत्पादन को जोड़ दिया जाये तो GDP की यह value GNP कहलाती है।
GNP = GDP - A + B
where
- A = दूसरे देश के नागरिको द्वारा हमारे देश में किया गया उत्पादन
- B = हमारे देश के नागरिको द्वारा दूसरे देश में किया गया उत्पादन
NNP (Net National Product) शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद -जब GNP में से मूल्यह्रास (मशीनों की घिसावट) को घटा दिया जाता है तो वही शेष मूल्य NNP होता है।
NNP = GNP - मूल्यह्रास
Note -अब तक की गयी गणना बाजार कीमतों पर आधारित होती है जिसमे सरकार के द्वारा कुछ वस्तुओं पर लगाया गया TAX भी शामिल होता है जबकी दूसरी तरफ सरकार द्वारा कुछ वस्तुओं पर सब्सिडी दी जाती जाती है इस प्रकार उस वस्तु की बाजार कीमत कम हो गयी होती इन्ही दोनों कमियों को दूर करने के लिए NNP की गणना factor cost (साधन लागत ) पर की जाती है
NNP(fc) = NNP + Subsidy - Tax
राष्ट्रीय आय (National income)-साधन लागत पर NNP को ही राष्ट्रीय आय कहते है
प्रतिव्यक्ति आय = National income/Population
* भारत में सर्वाधिक प्रतिव्यक्ति आय गोवा व निम्नतम बिहार की है
* राष्ट्रीय आय की गणना के लिए नया आधार वर्ष 2011 -2012 को बनाया गया
* राष्ट्रीय आय की गणना CSO के द्वारा की जाती है
उम्मीद करता हू दोस्तों अब GDP ;GNP ;NATIONAL INCOME के बारे में अच्छी तरह से समझ आ गया होगा अगर अब भी कुछ Problem है तो कमेंट करके पूछ सकते हो


0 Comments