Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
थियोसोफिकल सोसायटी एवं श्रीमती एनीबेसेंट
थियोसोफिकल सोसायटी की स्थापना मैडम ब्लात्स्की और कर्नल अल्काट ने अमेरिका में की थी। इसका मुख्य कार्यालय मद्रास (चेन्नई ) के निकट अड्यार में बनाया गया। 1889 में एनीबेसेन्ट इसकी सदस्य बनी और 1893 में भारत आने के बाद इसका कार्य करने लगी। 1907 में वे इस सोसायटी की अध्यक्ष बनी।
- उन्होंने भारतीय वेद ,पुराण एवं दर्शन ,साहित्य आदि का गहन अध्ययन किया और भारतीयों को उनकी संस्कृति की महानता को समझाते हुए पुन:जाग्रत करने का प्रयास किया।
- उन्होंने भगवत गीता व अन्य धर्मग्रंथो का अंग्रेजी में अनुवाद किया तथा भारतीय संस्कृति की गौरव गाथाओं पर अनेक लेख लिखे।
- थियोसोफिकल सोसायटी ने हिन्दू धार्मिक पद्धतियों पर अनेक पुस्तकें प्रकाशित कर भारत में बौद्धिक जागरण का कार्य किया।
- 1898 ई.में थियोसोफिकल सोसायटी ने बनारस में सेन्ट्रल हिन्दू कॉलेज की स्थापना की
- स्त्री शिक्षा को अनिवार्य बताते हुए विधवा एवं परित्यक्ताओं की स्थति में सुधार हेतु इन्होने अनेक प्रयास किये तथा बाल -विवाह एवं जाति प्रथा का विरोध किया
दोस्तों अगर पोस्ट पसंद आयी हो तो कमेंट करके जरूर बताये साथ ही अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दे

0 Comments