Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
मध्य प्रदेश के राज्य चिन्ह
**********************************************
राजकीय पशु -बारहसिंगा
मध्य प्रदेश सरकार ने वेड्ररी प्रजाति के वारहसिंगा (हिरण ) को अपना राजकीय पशु घोषित किया गया यह मुख्यत:राज्य के कान्हा राष्ट्रीय उधान में पाया जाता है। यह दलदले घास क्षेत्र में रहने वाला हिरण है।
राजकीय पक्षी -दूधराज
राज्य सरकार ने दूधराज को राजकीय पक्षी घोषित किया गया है। जिसे शाह बुलबुल या पैराडाइज फ्लाई कैचर के नाम से भी जाना जाता है।
राजकीय खेल -मलखम्ब
मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखम्ब है। यह भारत का एक परम्परिक खेल है। इसमें खिलाडी लकड़ी के एक खम्बे रस्सी के ऊपर तरह -तरह के करतब दिखाते है।
राजकीय पुष्प -पलाश
मध्य प्रदेश का राजकीय पुष्प पलाश (सफ़ेद लिली ) है इस फूल का व्यास समान्तय:6 इंच का तथा आकार तुरही के समान होता है। यह लिलियेसी कुल का सदस्य पुष्प है।
राजकीय वृक्ष -बरगद
सरकार ने वर्ष 1981 में बरगद को राजकीय वृक्ष घोषित किया गया था। इसे फाइकस वेनगेलेसिस के वैज्ञानिक नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का भी राष्ट्रीय वृक्ष है।
राजकीय फसल -सोयाबीन
राज्य के राजकीय फसल सोयाबीन है। यह मानव पोषण एवं स्वास्थ के लिए बहु उपयोगी खाद्य एवं वसायुक्त होती है। राज्य को देश की सोया राजधानी के नाम से भी जाना जाता है
दोस्तों अगर पोस्ट पसंद आये तो कमेंट करके जरूर बताये साथ ही अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दे


0 Comments