Resolution Ias By Er Neelesh Tomar
वहाबी आंदोलन
अंग्रेजी प्रभुसत्ता को सबसे गम्भीर चुनौती वहाबी आंदोलन मिली वहाबी आंदोलन 19 वी शताब्दी के चौथे दशक से सातवे दशक तक चला। रायबरेली के सैय्यद अहमद इसके प्रवर्तक थे। वह इस्लाम में किसी भी परिवर्तन एवं सुधारो के विरुद्ध थे। सैय्यद अहमद ने पंजाब में सिक्ख राज्य के विरुद्ध विद्रोह कर दिया और 1849 ई. में पंजाब पर कम्पनी के अधिकार से वहाबी आंदोलन अंग्रेजो के विरुद्ध हो गया
कोल विद्रोह
छोटा नागपुर के कोलो ने उस समय विद्रोह किया जब उनकी भूमि को मुस्लिम तथा सिख कृषको को दे दिया गया। इस विद्रोह का एक अन्य भूमि प्रबंध ,लगान वसूली का तरीका एवं सहकारी व्यवस्था थी। नाराज कोलो ने 1831 ई.के आस-पास सिंह भूमि ,राँची ,प्लामू ,हजारी बाग ,मानभूमि आदि स्थानों पर विद्रोह क्र दिया। इस संघर्ष में आदिवासी नेता बुद्धों भगत ,उसके पुत्र एवं लगभग 150 अन्य आदिवासी मारे गए। दीर्घकालीन सैन्य अभियान के बाद ही विद्रोह को दबाया जा सका।
दोस्तों अगर पोस्ट पसंद आयी हो तो कमेंट करके जरूर बताये साथ ही अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दे

0 Comments