आजादी के बाद का भारत (1947 -1964 )

 Resolution Ias By Er Neelesh Tomar

***************************************************

आजादी के बाद का भारत (1947 -1964 )

***************************************************


एक भयानक रात थी आजादी की सुबह -15 अगस्त 1947 सम्राज्यवाद से मुक्ति का शुभ दिन किन्तु सदियों से एक राष्ट्र भारत का त्रासदी पूर्ण विभाजन इससे भी बड़ा था विभाजन के दौरान वे सांप्रदायिक घटनाये जिसने लाखो लोगो की जिन्दगियो में हमेशा के लिए अँधेरा भर दिया 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। डोमिनिक लेपियरे एवं लारीकालींस की पुस्तक Freedom at midnight से तथा india wins freedoms (मौलाना अबुल कलाम आजाद ),A train to pakistan (खुशवंत सिंह )आदि पुस्तकों के अध्यन से विभाजन के दौरान होने वाली त्रासदी का परिचय प्राप्त होता है। 

जंगल घना था लेकिन इसे पार करके दूर जाना था -नेहरू ने राबर्ट फ्रास्ट की इन पंक्तियों के द्वारा आजादी के बाद की चुनौतियों का वर्णन किया है। Woods are Lovely Dark and Deep and I have promise to keep have miles to go before I sleep 


देशी रियासतों का विलय एवं कश्मीर समस्या -स्वंतत्रता अधिनियम में तीन इकाइयो को आजादी दी गयी 

  • पाकिस्तान 
  • भारत
  •  लगभग 552 देशी रियासत
 इस प्रकार पहली चुनौती देशी रियासतों की संघ में शामिल करने की थी अन्यथा राष्ट्रीय एकता की कल्पना करना भी मुश्किल होता। पटेल के नेतृत्व में सर्वप्रथम जूनागढ़ रियासत का विलय किया गया। हैदराबाद का विलय ,सैन्य कार्यवाही (ऑपरेशन पोलो ) के द्वारा हुआ। कश्मीर को छोड़कर सभी प्रमुख रियासतों  विलय हो गया जम्मू कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरीसिंह प्रारम्भ में विलय के पक्ष में नहीं थे किन्तु पाकिस्तान हमले के कारण 26 ओक्टुबर 1947 को विवश होकर कश्मीर का विलय भारत में कर दिया। 

****************************

आजाद भारत में घटनाचक्र 

*--*--*--*--*--*--*--*--*--*--*--*--*

  • 1948 में प्रथम ओधोगिक नीति ,प्रथम परमाणु नीति ,दामोदर घाटी परियोजना की नींव रखी गयी 
  • 26 नव.1949 को लोकतांत्रिक संविधान का निर्माण पूरा हुआ 
  • 1949 में RBI का राष्ट्रीयकरण हुआ 
  • 26 जन.1950 को संविधान लागू हुआ तथा 15 मार्च 1950 को योजना आयोग का गठन हुआ 
  • 1951 में प्रथम संविधान संसोधन एवं प्रथम पंचवर्षीय योजना बनी 
  • 1952 में प्रथम आम चुनाव व प्रथम जनसंख्या नीति बनी 
  • 1953 प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग तथा पंचायतो के गठन हेतु बलवंत राय मेहता समिति का गठन हुआ 
  • 1954 भारत -चीन पंचशील समझौता एवं भारत रत्न आवार्ड शुरू
  • 1954 में पांडिचेरी फ़्रांस के आधीन था इसका भारत में विलय हुआ  
  • 1955 संसद द्वारा प्रथम नागरिकता कानून पारित 
  • 1956 दूसरी पंचवर्षीय योजना एवं राज्य पुनर्गठन एक्ट पारित 
  • 1957 दूसरे आम चुनाव तथा डॉ.राजेंद्र प्रसाद पुन:राष्ट्रपति बने 
  • 2 अक्टूबर 1959 पंचायतीराज का नागौर (राजस्थान ) से प्रारम्भ 
  • 1961 गोवा भारत में शामिल हुआ 
  • 1962 भारत -चीन युद्ध हुआ 
  • 27 मई 1964 नेहरू जी की मृत्यु 
  • 1965 भारत -पाकिस्तान युद्ध हुआ 
  • 1966 में ताशकंद समझौता एवं लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ इसी अवधि में हरित क्रांति का प्रारम्भ हुआ 
  • 1966 में इन्दिरा गाँधी सत्ता में आयी 
  • 1969 में 14 बेंको का राष्ट्रीकरण हुआ 
  • 1971 में भारत -पाकिस्तान का युद्ध हुआ तथा बांग्लादेश का उदय हुआ 
  • 18 मई 1974 पोखरण में प्रथम अणु परीक्षण हुआ 
  • 1975 में भारत द्वारा पहला उपग्रह आर्यभट्ट का सफल प्रक्षेपण हुआ 
  • 25 जून 1977 इन्दिरा गाँधी ने राष्ट्रीय आपात की घोषणा की 
  • 1977 में पहली बार गैर कांग्रेसी दल जनता पार्टी
    मोरारजी के नेतृत्व में सत्ता में आया 
  •  
दोस्तों अगर पोस्ट पसंद आयी तो कमेंट करके जरूर बताये साथ ही अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में अवश्य दे 

Post a Comment

0 Comments